सुकमा मुठभेड़ में मारे गए 10 नक्सलियों पर था 40 लाख का इनाम, हथियार भी बरामद 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

सुकमा मुठभेड़ में मारे गए 10 नक्सलियों पर था 40 लाख का इनाम, हथियार भी बरामद

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जगदलपुर। छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र की भंडारपदर पहाड़ियों पर शुक्रवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए। इनमें 40 लाख रुपये के इनामी शामिल हैं। सभी मारे गये नक्सलियों की पहचान कर ली गई है।

 

भंडारपदर मुठभेड़ में दक्षिण बस्तर डिवीजन मिलिट्री इंचार्ज डिवीजनल कमेटी सदस्य (डीवीसीएम) मासा, स्माल एक्शन टीम कमांडर डीवीसीएम लखमा माड़वी व कोंटा एलओएस कमांडर रितिका सहित दो डीवीसीएम, तीन एरिया कमेटी सदस्य (एसीएम) व पीपुल्स लिब्रेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) मुठभेड़ में मारे गये हैं। इसके साथ ही एक वर्ष के भीतर मुठभेड़ में पुलिस को 200 से अधिक नक्सलियों को मार गिराने में सफलता मिली है। इनमें से 207 नक्सलियों के शव पुलिस को मिले हैं।

 

पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि सुकमा के भेज्जी थाना क्षेत्र मं कोंटा व किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी सुकमा, बस्तर फाइटर्स सुकमा, सीआरपीएफ 50वीं व 219वीं वाहिनी की संयुक्त पार्टी को नक्सल विरोधी अभियान में कोराजगुड़ा, दन्तेशपुरम, नागाराम, भंडारपदर की ओर भेजा गया था।

 

इस दौरान शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे दंतेशपुरम, भंडारपदर, कोराजगुड़ा के मध्य मुनूरकोण्डा, भंडारपदर पहाड़ी में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल व आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग करने पर तीन महिला सहित 10 नक्सलियों के शव व एक एके-47, एक इंसास रायफल, एक एसएलआर रायफल, एक नौ एमएम पिस्टल, एक सिंगल शाट रायफल, छह मजल लोडिंग रायफल व भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की गई है। उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप ने भंडारपदर में हुई मुठभेड़ पीएजीए प्लाटून नंबर चार को बड़ा नुकसान बताया है।

READ MORE  Breaking: अब सीधे जनता चुनेगी महापौर और पालिका अध्यक्ष, साय कैबिनेट का बड़ा फैसला

 

मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के नाम

 

मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान की गई है। इनमें आठ लाख के इनामी डीवीसीएम: मड़कम (दूधी) मासा, लखमा माड़वी। पांच लाख के इनामी एसीएम: प्लाटून नंबर आठ कमांडर करतम कोसा, एलओएस कमांडर दुर्रो कोसी उर्फ रितिका, एरिया मिलिशिया कमांड इन चीफ मुचाकी देवा, दो लाख के इनामी पीएलजीए: दुधी हुंगी पति दुधी मासा, मड़कम जीतू, मड़कम कोसी, कवासी केसा (दुधी मासा का गार्ड), एक लाख का इनामी: मिलिशिया टीम कमांडर कुंजाम वामा है।

Share this