मासूम बच्चे के गले में धारदार हथियार अड़ाकर दिया था वारदात को अंजाम | The crime was committed by sticking a sharp weapon in the throat of an innocent child

Share this

भिलाई2 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
डकैती का आरोपी राजकुमार साहू - Dainik Bhaskar

डकैती का आरोपी राजकुमार साहू

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग पुलिस ने एक महिला के घर में घुसकर उसके बच्चे के ऊपर धारदार हथियार रखकर डकैती करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में तीन अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोटर साइकिल भी बरामद की है।

नेवई टीआई ममता अली शर्मा ने बताया कि 6 आरोपियों ने मिलकर निलोफर किराना स्टोर नेवई दुर्ग निवासी नरगिस खान (37 साल) के घर में घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। घटना 10 जनवरी सुबह 6 बजे की है। नरगिस के मुताबिक अचानक उसके घर में 6 लोग आए और जान से मारने की धमकी देने लगे। उनके हाथों में चाकू व अन्य धारदार हथियार थे। उन्होंने कहा कि उसके पति की वजह से वो लोग जेल गए हैं।

पीड़िता के मुताबिक आरोपी कहने लगे कि घर में रुपए कहां छिपाकर रखे हो लाओ नहीं तो जान से मार देंगे। जब नरगिस ने रुपए नहीं दिए तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसके बच्चे के ऊपर चाकू अड़ा दिया। इससे नरगिस डर गई। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बाकी आरोपियों ने घर का एक-एक सामान चेक किया। इस दौरान वो लोग आलमारी में रखे 8 हजार रुपए नगद, एक जोड़ी चांदी की पायल और कुछ अन्य सामान अपने साथ ले गए। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी शुरू की। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर उन्होंने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

डकैती का गिरफ्तार आरोपी

डकैती का गिरफ्तार आरोपी

रकम बांटने को लेकर शराब भट्ठी में कर रहे थे झगड़ा
टीआई ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग शराब भटट्टी के पास बैठकर शराब पी रहे हैं। वो लोग नेवई भाठा में चोरी की बात कर रहे हैं और वहां की रकम के बंटवारे को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां से राज कुमार साहू (32 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 12 धनोरा, वीरेन्द्र चंदेल उर्फ दादू (22 वर्ष) निवासी नवागढ़ जिला बेमेतरा हाल मुकाम जवाहर नगर अटल आवास वैशालीनगर और व्यंकटेश्वर राव उर्फ वेंकट (45 वर्ष) निवासी सेक्टर 10 को हिरासत में लिया।

डकैती का आरोपी

डकैती का आरोपी

तीन आरोपी हुए फरार, तलाश जारी
पुलिस के मुताबिक जब उन्होंने आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की तो तीन आरोपी तो गिरफ्तार किए गए, लेकिन बाकी के तीन आरोपी इमरान खान, राकेश सिंह और रफीक फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

नेवई पुलिस स्टेशन

नेवई पुलिस स्टेशन

पुलिस ने दर्ज किया था साधारण केस
तीन आरोपियों को पकड़ने के बाद नेवई पुलिस जिस अपराध को डकैती की धारा 395 के तहत बता रही है, वहीं अपराध उनके लिए पहले सामान्य था। 10 जनवरी को जब नरगिस खान ने थाने में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने एक व्यक्ति के घर में घुसने की शिकायत दर्ज की। पुलिस ने एफआईआर में यह तक लिखा आरोपियों को जब कुछ नहीं मिला आरोपियों ने महिला को चोट पहुंचाई और चले गए। अब उसी अपराध को पुलिस डकैती बता रही है और कह रही है कि उन्होंने नगदी व चांदी की पायल की डकैती की है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  मुठभेड़ के बाद भाग निकले नक्सली भरमार, पिस्टल व वॉकी-टॉकी जब्त | Naxalites fled after encounter, seized pistol and walkie-talkie