सुनसान जगह में नाबालिग से किया दुष्कर्म, फिर दी जान से मारने की धमकी | Married youth executed the incident by blocking the way, accused arrested

Share this

दुर्ग2 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी। - Dainik Bhaskar

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग के कुम्हारी थाना क्षेत्र में एक 35 वर्षीय शादीशुदा युवक ने 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कुम्हारी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने ग्राम ढाबा निवासी रोहित उर्फ पुरोहित साहू को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है।

शनिवार को बलात्कार का मामला दर्ज आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 15 वर्षीय लड़की ने बताया था कि वो शनिवार सुबह खेत की तरफ शौच के लिए गए थी। इसी दौरान वहां रोहित साहू आ गया। उसने युवती को छेड़ना शुरू कर दिया। जब युवती ने विरोध किया तो उसने सुनसान क्षेत्र पाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

इसके बाद उसने धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो वो उसे जान से मार देगा। पीड़ित वहां घर पहुंची और रोते-रोते पूरी सच्चाई अपने माता पिता को बताई। इसके बाद माता पिता किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
भागने की फिराक में था आरोपी
शिकायत दर्ज हो जाने की जानकारी मिलते ही रोहित साहू गांव से भागने की फिराक में था। तभी वहां कुम्हारी पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर