ज्वेलर की हत्या कर गहने और कार लूट लिए नकाबपोश

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

कोरबा। कोरबा के एसएस प्लाजा स्थित अमृता ज्वेलर्स के संचालक गोपाल राय सोनी की हत्या कर नकाबपोश लुटेरे जेवरात और गाड़ी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार, सराफा व्यापारी के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित निवास में दो नकाबपोशों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते हैं कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्कॉट को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने घटना के मद्देनजर शहर के चौक चौराहों के अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकेबंदी कर दी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

घटना की सूचना पर बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ.संजीव शुक्ला कोरबा पहुंच गए हैं। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद वे पूरे मामले से अवगत हुए। मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। लुटेरे सफेद रंग की कार जेएच 1 सीसी 4455 ले भागे। उन पर किस चीज से हमला किया गया। यह पता नहीं चल पाया है।

Share this
READ MORE  बागबाहरा में दिल दहला देने वाली वारदात: छोटे भाई ने बड़े को कमरे में बंद कर लगा दी आग, मौत