11वीं के छात्र ने दूसरे पर किया एसिड अटैक, स्कूल ने अस्पताल ले जाने की बजाय भेजा घर

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

तखतपुर। तखतपुर के स्वामी आत्मानंद स्कूल में एसिड अटैक का मामला सामने आया है। यहां प्रैक्टिकल के दौरान एक छात्र ने दूसरे छात्र पर एसिड डाल दिया। घटना में छात्र बुरी तरह झुलस गया। मामले में स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही सामने आई है। शिक्षकों ने घायल छात्र को अस्पताल ले जाने की बजाय स्कूल से छुट्टी दे दी। घर आने के बाद पालक घायल छात्र को अस्पताल लेकर पहुंचे। एसिड से जल जाने के कारण छात्र के गर्दन और पीठ पर फफोले पड़ गए हैं। वहीं इस मामले में स्कूल प्रबंधन ने एसिड डालने वाले विद्यार्थी को 20 तारीख तक के लिए स्कूल से निष्कासित कर दिया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जानकारी के अनुसार स्वामी आत्मानंद स्कूल के कक्षा 11 के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को रसायन शास्त्र का प्रैक्टिकल कराया जा रहा था। इसी बीच स्कूल के ही एक व्याख्याता के भतीजे ने दूसरे विद्यार्थी के ऊपर एसिड डाल दिया। इससे विद्यार्थी बुरी तरह झुलस गया। एसिड की जलन से विद्यार्थी जोर-जोर से चीखता रहा। उसकी चीख सुनकर विषय शिक्षक और अन्य स्टाफ पहुंचे और विद्यार्थी को छुट्टी दे दी। बाद में पालक ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर उपचार कराया।

इस मामले में एसिड से झुलसे विद्यार्थी के पिता पंकज भारती बेनेट ने बताया कि मेरे बच्चे के ऊपर विद्यालय के ही एक व्याख्याता के भतीजे ने जानबूझ कर एसिड डाल दिया। इसकी जानकारी देने और बच्चे का इलाज कराने की बजाय मेरे बेटे और एसिड डालने वाले लड़के को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। घर आकर मेरे बेटे ने बताया तो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उपचार कराया और प्रिंसिपल से शिकायत की। प्रिंसिपल ने पालक को बुलाकर एसिड डालने वाले विद्यार्थी को 20 तारीख तक विद्यालय से निष्कासित करने की बात कही।

READ MORE  दुर्ग जिले का स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह प्रथम बटालियन ग्राउण्ड में होगा
Share this