शपथ लेते ही ट्रम्प ने दिखाए तेवर, भारत सहित इन देशों को दे डाली ये धमकी, अमेरिकी राष्ट्रपति के इस रूख़ से 11 देशों में खलबली

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

न्यूयॉर्क। अमेरिका में ट्रम्प युग की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही कड़े फैसले भी आने लगे हैं। डोनाल्ड ट्रंप 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ले चुके हैं। इसके बाद उन्होंने कड़े तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। ट्रम्प ने दुनिया के लिए अपना रुख भी बता दिया है। दरअसल, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिक्स (BRICS) देशों को खुलेआम एक धमकी दे दी है। ट्रंप ने कहा कि स्पेन समेत ब्रिक्स देशों पर 100% टैरिफ लगाया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि ब्रिक्स में इस वक्त 10 देश शामिल हैं, जिनमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात हैं।
वहीं, स्पेन ब्रिक्स का भाग नहीं है। इसके बावजूद स्पेन डोनाल्ड ट्रंप के रडार पर है। इससे इन देशों में खलबली मच गई है। डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल दिसंबर महीने में हीं ब्रिक्स देशों पर 100 टैरिफ लगाने का इशारा कर दिया था। इसके साथ ही राष्ट्रपति ट्रम्प ने कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ का ऐलान कर दिया। ट्रंप ने कहा कि कनाडा और मैक्सिको पर 1 फरवरी से संयुक्त राज्य अमेरिका 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाएगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के साथ ही अपनी पुरानी धमकी को दोहराया है। उन्होंने ब्रिक्स देशों को धमकी देते हुए कहा कि अगर ब्रिक्स देश अमेरिका विरोधी नीतियां लेकर आते हैं तो उन्हें इसके लिए अंजाम भुगतने को तैयार रहना होगा। ट्रंप ने दिसंबर 2024 में कहा था कि अगर ब्रिक्स देशों ने अमेरिकी डॉलर को कमजोर करने की कोशिश में नई करेंसी बनाते हैं या डॉलर के मुकाबले किसी अन्य करेंसी का समर्थन करते हैं तो अमेरिका उन सब पर 100 प्रतिशत का टैरिफ लगाएगा और उन्हें अमेरिका में अपना सामान बेचने से अलविदा कहना होगा।

READ MORE  स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने कार्ययोजना तैयार, प्रतियोगिता अगले महीने
Share this