महाकुंभ से छत्तीसगढ़ लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 4 की मौत 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

महाकुंभ से छत्तीसगढ़ लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 4 की मौत

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

सोनभद्र। महाकुंभ से छत्तीसगढ़ लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना बभनी के दरनखाड़ के पास हुई। इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक बोलेरो सवार श्रद्धालु महाकुंभ स्नान कर छत्तीसगढ़ के रायपुर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान रायपुर निवासी लक्ष्मीबाई (30) अनिल प्रधान (37), ठाकुर राम यादव (58) और रुक्मणी यादव (56) के रूप में हुई है।

वहीं रामकुमार (33), दिलीप देवी (58), अभिषेक, अहान (4), योगी लाल (36), हर्षित (ढाई वर्ष), सुरेंद्री देवी (32) गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Share this
READ MORE  जैसलमेर में चलती बस में आग लगने से 12 लोग जिंदा जले