नगरीय निकाय चुनाव 2025: मतदान कराने 276 दल रवाना 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

नगरीय निकाय चुनाव 2025: मतदान कराने 276 दल रवाना

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री चौधरी ने दिखाई हरी झंडी

दुर्ग। जिले में नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत 11 फरवरी को मतदान कराने आज भारती विश्वविद्यालय पुलगांव दुर्ग में मतदान सामग्री का वितरण किया गया। सामग्री वितरण के पश्चात् कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्ग नगर निगम अंतर्गत 265 मतदान दल, नगर निगम भिलाई के लिए 8 मतदान दल एवं नगर निगम रिसाली के लिए 3 मतदान दलों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री चौधरी ने सामग्री वितरण स्थल पर लगाए गए विभिन्न स्टालों में मतदान दल को वितरित की जाने वाली मतदान सामग्री का अवलोकन किया एवं दल के सदस्यों, निर्वाचन प्रक्रिया में संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों से मतदान के संबंध में चर्चा की। इस दौरान एसपी जितेन्द्र शुक्ला, रिटर्निंग अधिकारी एडीएम अरविन्द एक्का एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Share this
READ MORE  चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, महाराष्ट्र की DGP रश्मि शुक्ला को हटाया, विपक्ष ने किया स्वागत