

दुर्ग न्यूज, 22 जनवरी। कल 21 जनवरी को सुबह 10 बजे जंयती स्टेडियम पास रोड पर एक अज्ञात युवक बिना नंबर की मोटर सायकल सूजूकी में एक युवती को मोटर सायकल की टंकी पर बैठा कर अश्लील हरकत करते हुए अपने वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ले जा रहा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दुर्ग जिला पुलिस ने इसे अत्यन्त ही गंभीरता से लेते एसपी अभिषेक पल्लव द्वारा उक्त मोटर सायकल सवार युवक–युवतियो की शीघ्र पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। इसके लिए टीम गठित की गयी और पतासाजी के दौरान वायरल वीडियो का सुक्ष्मता से अवलोकन करने पर मोटर सायकल के सामनान्तर एक अन्य वाहन एक्टिवा में युवक युवती सवार थे जो कि मोटर सायकल सवार युवक युवतियों से बातचीत कर रहे थे। जिसके आधार पर उक्त दोनों वाहन की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान जवाहर नगर मे उक्त वाहनों की उपस्थिति की जानकारी पुलिस को मिली। तलाश करने पर एक घर के बाहर एक्टिवा क्रं. सीजी 07 सीएफ 0919 नीले रंग की खडी़ दिखाई दी। मकान में जाकर पूछताछ करने पर भूतल मे दो लडकियों के किराये पर रहने की जानकारी प्राप्त हुई। एक्टीवा भी इन्हीं लड़कियों का होना पाया गया। लड़कियों से पूछताछ करने पर एक्टीवा मे अपने दोस्त उदय सिंह व मोटर सायकल में दोस्त जावेद के साथ जयन्ती स्टेडियम जाना और वहां से वापसी के दौरान उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिससे इनके कब्जे से घटना मे प्रयुक्त वाहन सुजूकी जिक्सर एवं एक्टिवा वाहन बरामद किया गया। दो युवक एवं दो युवतियों को गिरफ्तार कर इनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

