
दुर्ग। स्व रायसाहब दाऊ माधो प्रसाद चंद्राकार एवं श्रीमती गजराबाई चंद्राकार निजीन्यास आमदी धर्मशाला दुर्ग के सदस्यों की बैठक आमदी हनुमान मंदिर सेक्टर 9 में हुई। सदस्यों ने निर्णय लिया कि हनुमान जयंती उत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। 12 अप्रैल को निजी न्यास के सदस्यों द्वारा तड़के सुबह 3.45 बजे प्रथम आरती कर अपने कुल देवता का आर्शीवाद लेंगे। न्यास के सदस्यों ने अपील की है कि इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में भक्तगण उपस्थित होकर महाआरती के साक्षी बनें।
ट्रस्ट के मैनेजर नीतीश चंद्राकार ने बताया कि श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर कुलदेवता स्व.रायसाहब दाऊ माधो प्रसाद चन्द्राकर ग्राम रिसामा – औंधी चन्द्राकर परिवार मंदिर एवं न्यास का विवरण श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा सन् 1866 में ग्राम आमदी के लंबरदार एवं मालगुजार स्व. रायसाहब दाऊ माधो प्रसाद चन्द्राकर उप नाम (ठगड़ा दाऊ) द्वारा किया गया है। रायसाहब दाऊ माधो प्रसाद चन्द्राकर द्वारा श्री राम जानकी मंदिर दुर्ग एवं रायसाहब दाऊ माधो प्रसाद चन्द्राकर जलाशय में (प्रचलित नाम ठगड़ाबांध) का निर्माण भी दाऊ माधो प्रसाद चन्द्राकर द्वारा किया गया है। स्व. रायसाहब दाऊ माधो प्रसाद चन्द्राकर सेन्ट्रल प्रॉविंसेस के जूरी के सदस्य एवं कृषि रत्न की उपाधि से सम्मानित किये गये थे। इस मंदिर की देखरेख की व्यवस्था दाऊ माधो प्रसाद चन्द्राकर के मृत्यु के उपरान्त तत्कालीन माल गुजार स्व. दाऊ लाला राम चन्द्राकर एवं स्व. दाऊ विष्णु प्रसाद चन्द्राकर द्वारा किया जाता था। वर्तमान में इस मंदिर की देखरेख इनके वंशजों द्वारा किया जा रहा है। श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर की अच्छे से देखरेख हो सके इस हेतु रायसाहब दाऊ माधो प्रसाद चन्द्राकर के वंशज डॉ. जीवन लाल चन्द्राकर द्वारा 13/10/1971 को न्यास का विधिवत गठन किया गया। इस न्यास के प्रथम अध्यक्ष स्व. डॉ. जीवन लाल चन्द्राकर, द्वितीय अध्यक्ष स्व. डॉ. मंगल प्रसाद चन्द्राकर, वर्तमान अध्यक्ष डॉ. भूधर लाल चन्द्राकर एवं न्यास के व्यवस्थापक नीतिश चन्द्राकर हैं। स्व. रायसाहब दाऊ माधो प्रसाद चन्द्राकर न्यास के तरफ से पूजा के लिये स्व. नर्मदा प्रसाद तिवारी को पुजारी के रूप में नियुक्त किया गया था। वर्तमान में उनके परिवार के सदस्य श्री कमलाकांत तिवारी एवं कृष्णकांत तिवारी मंदिर की देखरेख न्यास की सहमति से कर रहे हैं।
