पटवारी को 20 हजार रिश्वत लेते ACB ने किया गिरफ्तार

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

सक्ती। भूमि संबंधी कार्य के लिए रिश्वत लेने वाले पटवारी को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है। वह ऑनलाइन रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने के लिए शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था। जिसे एसीबी ने ट्रैप किया है। मामला सक्ती जिले का है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर कार्यालय में रामशरण ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि उनके पिता और अन्य रिश्तेदारों के नाम से सक्ती जिले के ग्राम कैथा में जमीन है। बी वन ऑनलाइन रिकॉर्ड में उनके पिता का नाम दर्ज होना दिखा नहीं रहा था।

उनके द्वारा त्रुटि सुधार के लिए एसडीएम कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। एसडीएम कार्यालय से त्रुटि सुधार कर रिकार्ड दुरुस्त करने के आदेश जारी किए गए थे। त्रुटि सुधार कर रिकार्ड दुरुस्त करने का काम तहसीलदार कार्यालय से होना था।

तहसीलदार ने पटवारी को त्रुटि सुधार का कार्य करने के लिए निर्देशित किया। इस संबंध में रामशरण कश्यप ने जब पटवारी पवन सिंह से संपर्क किया तो उसने बीस हजार रुपए रिश्वत की मांग की। रामशरण रिश्वत नहीं देना चाहता था। इसलिए उसने एसीबी बिलासपुर में शिकायत की। एसीबी ने ट्रैप कर पटवारी पवन सिंह को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

Share this
READ MORE  20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया ASI, एसीबी ने ढाबे से किया गिरफ्तार