बालोद में बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई, कंडक्टर की मौत, 8 यात्री घायल 

Share this

बालोद। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 रायपुर बस्तर हाइवे पर ग्राम बालोदगहन के पास खड़े ट्रक में महिंद्रा कंपनी की बस जा घुसी। घटना में मौके पर ही बस के कंडक्टर की मौत हो गई। वहीं दर्जन भर यात्री घायल हो गए। घायलों को धमतरी जिला अस्पताल और क्रिश्चियन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जिनका इलाज किया जा रहा है।

मृतक युवक महिंद्रा बस का कंडक्टर बताया जा रहा है, जिस समय यह हादसा हुआ उस समय सभी यात्री लगभग सो रहे थे। जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने बताया कि यह घटना सुबह लगभग तीन से चार बजे की है।

दुर्घटना की सूचना स्थानीय थाने को मिली। जिसके बाद पेट्रोलिंग टीम वहां पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया। वहीं घायलों को आपातकालीन वाहनों से समीप के धमतरी जिला अस्पताल ले जाया गया।पुलिस द्वारा मामले में जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया चालक को हल्की-झपकी आने से खड़े ट्रक से टकराने की बात सामने आ रही है। जांच में आगे स्पष्ट हो पाएगा। बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 में डेंजर जोन के बीच यह घटना हुई है। बस जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही थी। घटना के बाद स्थल पर चीख पुकार मच गई। कुछ गंभीर घायलों को रेफर करने की तैयारी है। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जा रही है।

Share this
READ MORE  सीजी बोर्ड की द्वितीय परीक्षाएं 8 जुलाई से, पूरक और फेल 75 हजार ने किया है पंजीकरण