रायगढ़ में शिक्षा विभाग का बाबू 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई 

Share this

रायगढ़। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 15 हजार रुपये रिश्वत के मामले में ACB ने कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 बाबू द्वारा वेतन पास कराने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही थी। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापा मारकर सहायक ग्रेड-2 मोहम्मद फरीद फारुखी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी से उसकी तनख्वाह पास कराने के लिए आरोपी बाबू ने 15,000 रूपए रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित कर्मचारी ने मजबूरी में 5,000 रुप‌ए की अग्रिम राशि पहले ही दे दी थी और शेष 10 हजार रुपए भुगतान के लिए सोमवार की तारीख तय की गई थी। लेकिन इस बीच पीड़ित ने एसीबी से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।

एसीबी ने शिकायत की पुष्टि करने के बाद ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया। योजना के अनुसार, जैसे ही पीड़ित कर्मचारी ने आरोपी को शेष रकम सौंपी, टीम ने कार्यालय में दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बाबू के पास से घूस की रकम भी बरामद कर ली गई। इस कार्रवाई से जिला शिक्षा कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई।

Share this
READ MORE  तहसील स्तरीय सामुदायिक कर्मा भवन का लोकार्पण