


विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक
दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर रविवार को प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के मार्गदर्शन में विधानसभा स्तरीय ‘संविधान बचाओ रैली’एवं दुर्ग ग्रामीण विधानसभा कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक का आयोजन राजीव भवन दुर्ग में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छतीसगढ़ महतारी, राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं सविधान निर्मता डॉ भीमराव अम्बेडकर के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। साथ ही छतीसगढ़ राजगीत से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। रैली में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा और संविधान बचाने का संकल्प लिया। सभा में जिलेभर से सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भाजपा पर सीधा हमला करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार बाबा साहब अंबेडकर के संविधान को बदलना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी देश में नफरत का माहौल बना रही है, जबकि कांग्रेस मोहब्बत और भाईचारे का संदेश देने निकली है। कांग्रेस सरकार के दौरान किसानों के लिए सिंचाई योजनाएं, शिक्षा का अधिकार और मनरेगा जैसी योजनाएं लागू की गईं, जिससे करोड़ों लोगों को लाभ मिला। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में देश को खाद्य सुरक्षा कानून दिया। लेकिन आज की सरकार ने किसानों, युवाओं, मजदूरों और व्यापारियों को हताश कर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी अब हर बूथ और पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इन योजनाओं को या तो बंद कर रही है या उनका नाम बदलकर श्रेय ले रही है। आज की केंद्र सरकार संविधान के विपरीत काम कर रही है।
जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य हर बूथ और पंचायत स्तर पर मजबूती से संगठन खड़ा करना है। भारतीय जनता पार्टी पर संविधान के साथ छेड़छाड़ और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि बीजेपी सत्ता के दुरुपयोग के साथ-साथ केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संविधान बचाने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाने की अपील की। राहुल गांधी ने संविधान बचाओ का जो नारा, संदेश दिया है उसे हर हाल में हम सबको मिलकर साकार करना है।
इस अवसर पर अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी प्रदीप चन्द्राकर, महापौर नगर निगम रिसाली शशि सिन्हा, महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी जितेन्द्र साहू, अध्यक्ष केश शिल्प कला बोर्ड नंद कुमार सेन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगिता चंद्राकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष रिवेन्द्र यादव, पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत देवेन्द्र देशमुख, अध्यक्ष महिला कांग्रेस पुष्पा साहू, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस 6 मुकुंद भाऊ, चंद्रकांत कोरे, झमित गायकवाड़, हेमीन चतुर्वेदी, सभापति केशव बंछोर, विक्की मिश्रा, कृष्णा देवांगन, नंद कुमार साहू, घसिया देशमुख, दुस्यंत देवागंन, प्रसन्ना टांक, सरिता साहू सहित दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के समस्त कांग्रेसजनों, कांग्रेस कमेटी के जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी जोन प्रभारी गण सेक्टर प्रभारी वार्ड बूथ के समस्त पदाधिकारी गण जिला पंचायत के समस्त पदाधिकारी जनपद पंचायत के समस्त पदाधिकारी एवं सरपंच पंच गण पूर्व व वर्तमान समस्त पदाधिकारी, कांग्रेस परिवार के समस्त सदस्यगण युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, राजीव युवा मितान, गोठान अध्यक्ष व कांग्रेस के अन्य प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी गण जिला व प्रदेश के समस्त पदाधिकारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
