प्लेसमेंट कैम्प 20 को, 43 पदों पर होगी भर्ती

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चौक दुर्ग में 20 जून को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट केम्प में विक्चिन्स कंसलटेन्ट प्राइवेट लिमि. के कुल 23 रिक्त पदों हेतु एवं कलर्स चिल्ड्रन हॉस्पिटल दुर्ग के 20 पदों, इस प्रकार कुल 43 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें प्रमोटर्स के 23 पद एवं स्टाफ नर्स के 20 पद शामिल हैं। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय के उपसंचालक आरके कुर्रे से मिली जानकारी के अनुसार उक्त सभी पदों हेतु वेतन 8000 रूपए से 15000 रूपए तक है तथा 10वीं, 12वीं, व्ही.टी.पी/एएनएम/जीएनएम/बीएससी नर्सिंग/डिप्लोमा शैक्षणिक योग्यता धारी आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकतें है। विस्तृत जानकारी के लिए Chhattisgarh Rozgar App एवं सोशल मीडिया facebook.com/mccdurg अथवा रोजगार कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं। इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण/अंकसूची, पहचानपत्र (मतदाता परिचय पत्र/आधार कार्ड/पेनकार्ड/ड्रायविंग लाइसेंस/राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमेंट/रोजगार मेला में में उपस्थित हो सकते हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  डिजिटल अरेस्ट: सीबीआई अधिकारी बनकर 55 लाख की ठगी