

० बिना नम्बर प्लेट की मारूति डिजायर के साथ आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग। आबकारी विभाग जिला दुर्ग वृत-भिलाई क्रमांक-2 के द्वारा बैकुण्ठ धाम के पास फौजी नगर थाना जामुुल में बिना नम्बर प्लेट स्विफ्ट डिजायर से रॉयल गोवा व्हिस्की (गोवा प्रान्त की मदिरा) 23 पेटी पाव कुल मात्रा 198.720 बल्क लीटर मदिरा को परिवहन करते पकड़ा गया। उक्त मदिरा एवं वाहन को जब्त कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। बिना परमिट के आरोपी के कब्जे से गोवा प्रान्त की विदेशी शराब पाए जाने एवं आरोपी द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) का उल्लघंन किये जाने पर आरोपी रमा शंकर सिंह (उर्फ) बाबा के विरूद्ध धारा 34(2), 36, 59(क) में दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। इस प्रकरण की विवेचना सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुप्रिया शर्मा द्वारा की जा रही है। इस प्रकरण में सहायक जिला आबकारी अधिकारी पंकज कुजूर, आबकारी उप निरीक्षक भोजराम रत्नाकर, तुलिका नेताम, शशिकांत देशलहरे, आबकारी आरक्षक संदीप तिर्की, संजय नेताम, मनीष कुमार, ऋषिकेश मण्डावी, संदीप बंजारे, चंद्रकांत साहू, ड्राइवर दीपक राजू एवं प्रकाश राव का योगदान रहा।
