सराफा व्यवसायी का अश्लील वीडियो बनाकर 2 करोड़ वसूले, पति-पत्नी ने मिलकर रची साजिश, शातिर दंपति गिरफ्तार

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने एक शातिर दंपति को गिरफ्तार किया है। पति-पत्नी ने मिलकर सराफा व्यवसायी से जमीन, बंगला, गाड़ी, ज्वेलरी, नगदी समेत 2 करोड़ की वसूली की थी। आरोपियों ने पीड़ित व्यवयायी को इतना प्रताड़ित किया था कि उसने दोनों से छुटकारा पाने के लिए आत्महत्या की कोशिश भी की। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो व्यवसायी के साथ वैशाली नगर थाने पहुंचे और इसकी शिकायत दर्ज कराई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दरअसल, वैशाली नगर में पीड़ित सराफा व्यवसायी की ज्वेलरी की दुकान है। 4-5 साल पहले नीलिमा यादव उर्फ नीलम लहरे नाम की महिला सराफा व्यवसायी की दुकान में काम मांगने के लिए गई थी। नीलिमा ने बातचीत के दौरान व्यवसायी को अपने जाल में फंसा लिया और मोबाइल नंबर मांगकर उससे बातचीत करने लगी।

इसी बीच आरोपी महिला अपने पति के साथ मिलकर एक दिन व्यवसायी को बुलाया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद महिला सराफा व्यवसायी को ब्लैकमेल करने लगी। कभी सोने की ज्वेलरी, कभी नगदी, तो कभी कुछ और…ऐसे ही पिछले 4 सालों से ब्लैकमेल कर व्यवसायी की सारी संपत्ति हड़प ली। महिला ने गाड़ी, बंगला, जमीन, नगदी और सोने सहित साड़ी संपत्ति अपने नाम करवा ली थी।

महिला के ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़ित व्यवसायी ने एक बार आत्महत्या की कोशिश भी की थी। हालांकि उसके परिजनों ने उसे बचा लिया था, जिसके बाद व्यवसायी ने अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी।

परिजनों ने पुलिस में की शिकायत

परिजनों ने बिना देरी किये वैशाली नगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 308(2),351(2),61(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। एसएसपी विजय अग्रवाल ने भी ब्लैकमेलिंग के मामले को गंभीरता से लिया और जांच कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिये। पुलिस ने जांच करते हुये नीलिमा व उसके पति आनंद को गिरफ्तार किया।

READ MORE  Pushpa 2: रिलीज से पहले ही अल्लू अर्जुन की चांदी, फिल्म ने कमा लिए 900 करोड़

पूछताछ में आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने की बात स्वीकर की। पुलिस ने दोनों के पास से ब्लैकमेलिंग के जरिए वसूली रकम 16,45000 लाख नगदी, सोने की बिस्किट, ज्वेलरी 80,49,200, 25 लाख की एफडी, 35 लाख रूपये का बंगला, दोपहिया वाहन, कार, कीमत 8 लाख, डाॅलर, समेत 2 करोड़ रूपये का सामान जब्त किया है।

Share this