पुलिस अधिकारी-कर्मियों के मेधावी बच्चों का एस‌एसपी अग्रवाल ने किया सम्मान

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई नगर। पुलिस कंट्रोल रूम, भिलाई नगर में पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी के पुत्र/पुत्रियों द्वारा नीट / जेईई मेन्स / 10वीं / 12वीं परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक एवं नेशनल खेलों में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले मेघावी छात्र/छात्राओं का सम्मान समारोह हुआ।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

उक्त आयोजन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा सभी छात्र/छात्राओं को मोमेंटों एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। श्री अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आपके द्वारा नीट / जेईई मेन्स / 10वीं / 12वीं परीक्षा में 90 प्रतिषत से अधिक अंक एवं नेशनल खेलों में गोल्ड मेडल प्राप्त कर सफलता हासिल की है, देश का नाम, अपने संस्था का नाम रोशन किया गया। उसके लिए आप सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं। आने वाले समय में और अच्छा परफार्मेंश कर आगे बढ़ें और जीवन में सफलता हासिल करें।

बच्चों का बहुत अच्छा परसेटेंज पाना व कंम्पटीटिव परीक्षा में जाना बाकी सबसे बहुत अलग होता है। ये आपकी डेस्टिनेशन है, वो अलग है ये सिर्फ माइलस्टोन थी और आपके 10 वीं एवं 12वीं में जितना मेहनत किया है उससे और ज्यादा मेहनत करें।

ये हैं सम्मानित विद्यार्थी 

थाना/चौकी/शाखा अधिकारी/कर्मचारी का नाम छात्र/छात्राओं का नाम नीट/जेइई मेन्स/10वीं/12वीं/नेशनल खेलों में गोल्ड मेडल 

1. दुर्ग उपुअ श्रीमती ममता अली शर्मा आयान अली फुटबाल में 5 वीं नेशनल लेबल क्लब चैंपियनशिप 2025

2. छावनी उपुअ श्रीमती नवी मोनिका पाण्डेय अभिनव पाण्डेय जेइई मेन्स 2025 उत्तीर्ण

3. विशेष शाखा भिलाई निरीक्षक कैलाशनाथ मिश्रा कुमारी विद्या मिश्रा 10 वीं 96 प्रतिशत

4. रानीतराई उनि.श्री पुरूषोत्तम कुर्रे वेलिना कुर्रे जेइई मेन्स 2025 उत्तीर्ण

READ MORE  Breaking : NEET विवाद के बाद NTA में बड़ी कार्रवाई, 47 अधिकारी बर्खास्त; परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक बदलाव

5. विशेष शाखा भिलाई सउनि. प्रहलाद बंछोर कुमारी लिपिका बंछोर 10 वीं 90 प्रतिशत

6. नपुअ कार्यालय छावनी प्र.आर. 1510 कौशल कुमार साहू कुमारी नेहा साहू सीबीएससी 10 वीं बोर्ड में 92.8 प्रतिशत

7. विशेष शाखा भिलाई प्र.आर. 457 हरीश कुर्रे प्रवेश कुर्रे जेइई मेन्स 2025 उत्तीर्ण

8. कुम्हारी प्र.आर. 1441 रोशन बंछोर देवांशी बंछोर सीबीएससी 10 वीं बोर्ड में 91.2 प्रतिशत

9. दुर्ग आर. 1694 ललित साहू, मोनिका साहू सीबीएससी 10 वीं बोर्ड में 95.2 प्रतिषत

10. यातायात आर. 406 जितेन्द्र मारकण्डे पीयूष मारकण्डे जेइई मेन्स 2025 उत्तीर्ण।

Share this