जामुन के पेड़ से गिरा ग्रामीण, इलाज के दौरान मौत | Villager fell from Jamun tree, died during treatment

Share this

मनेंद्रगढ़19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जामुन का पेड़ काट रहा एक ग्रामीण पेड़ से नीचे गिर गया। गिरने से उसे वह गंभीर रुप से घायल हो गया है। इलाज के लिए उसे मनेंद्रगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया। झगराखंड पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।

बता दें कि रविवार को मनेंद्रगढ़ थानांतर्गत ग्राम लालपुर निवासी 40 वर्षीय अमर साय जामुन का पेड़ काटने नगर पंचायत झगराखंड के पक्काधौड़ा वार्ड क्र. 1 निवासी जितेंद्र केंवट के घर गया हुआ था। वह पेड़ पर चढ़कर टांगी से टहनियों को काट रहा था, तभी अनियंत्रित होकर नीचे आ गिरा और घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सीएचसी मनेंद्रगढ़ लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  कोंडागांव में दो बाइकों की हुई भिड़ंत, कनेरा मार्ग पर हुआ हादसा, 3 युवक घायल | Two bikes collided in Kondagaon, accident happened on Kanera road, 3 youths injured