पर्यावरण जागरूकता के लिए 104 किमी साइकिल यात्रा | 104 km cycle tour for environment awareness

Share this

मनेंद्रगढ़20 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

फिट इंडिया एंड सेव एनवायर्नमेंट अभियान के अंतर्गत शनिवार को सतीश द्विवेदी के द्वारा मनेंद्रगढ़ से बैकुंठपुर व वापस मनेंद्रगढ़ कुल 104 किलोमीटर की साइकिल यात्रा की गई। वापसी के दौरान रास्ते में पड़ने वाले पूर्व माध्यमिक शाला उजियारपुर में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण पर विस्तृत जानकारी दी। बता दें कि पर्यावरण को बचाने के लिए सतीश द्विवेदी प्रयासरत हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इसके लिए उन्होंने पर्यावरण साइकिल यात्रा को अपनाया है। शनिवार को 104 किलोमीटर की साइकिल यात्रा के दौरान उजियारपुर में उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए प्लास्टिक पन्नी के दुष्प्रभाव, जहरीले गैसों के उत्सर्जन पर रोक, पौधारोपण कर स्वस्थ्य पर्यावरण का निर्माण, पीपल व तुलसी के प्राकृतिक गुणों की जानकारी भविष्य के लिए ऊर्जा संरक्षण के बचाव के लिए डीजल, पेट्रोल की गाड़ियों को एक दिन न चलाने का संकल्प जैसे विचारों को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रोत्साहित किया।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  पहले से थोड़ी अधिक गर्म हुई रात, बादलों की वजह से दिन में ठंडक | East wind now knocking in Chhattisgarh: The night is a bit hotter than before, coolness in the day due to clouds