
दुर्ग पुलिस के सोशल मिडिया प्लेटफार्म पर आई शिकायतों का त्वरित निवारण

दुर्ग न्यूज, 24 जनवरी। पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा आम नागरिको से अपील की गई है कि आपके आसपास कोई भी वाहन चालक जो जान बूझकर यातायात नियमों का उल्लंघन कर दूसरों की जान जोखिम में डालने का काम करता है उसकी शिकायत दुर्ग पुलिस के किसी भी सोशल मिडिया प्लेटफॉ
म मे संबंधित का वाहन नम्बर के साथ विडियो बनाकर भेजे या यातायात हेल्पलाईन नम्बर 94791-92029 पर व्हाटसप करें। अपील बाद सोमवार को दुर्ग पुलिस के ट्वीटर पेज पर बस क्रमांक सीजी 08 एम 0301 जो दुर्ग से राजनांदगांव प्रतिदिन सवारी लाने ले जाने का कार्य करती है, के चालक संजू साहू के द्वारा शिवनाथ नदी ओव्हर ब्रिज पर बस चलाते हुए मोबाईल का उपयोग करते पाया गया। जिस पर बस मालिक को सूचित करते हुए यातायात कार्यालय नेहरू नगर लाकर उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सतीश ठाकुर, उप निरीक्षक संकंल्प राय की उपस्थिति में मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, खतरनाक ढंग से वाहन चलान के तहत कार्यवाही की गई और वाहन चालक के लाईसेंस को निलंबन के लिये परिवहन विभाग को भेजा गया है। इसी प्रकार यातायात हेल्पलाइन नम्बर पर मरोदा ओव्हर ब्रिज के पहले बुलेट क्रमांक सीजी 07 सीडी 3823 वाहन चालक नवीन कुमार के द्वारा जान बूझकर वाहन को लहराते हुए दूसरों की जान जोखिम मे डालते हुए बुलेट चालन का विडियो प्राप्त हुआ, जिस पर कार्यवाही के लिए उक्त वाहन और चालक को नेहरू नगर यातायात कार्यालय लाकर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 एवं 3/181 के तहत कार्यवाही की गयी। यातायात पुलिस ने दुर्ग जिले के सभी आम नागरिकों से अपील की है कि आसपास इस प्रकार के कोई जान बूझकर लापरवाही करते हुए वाहन चलाता है तो इसकी जानकारी यातायात हेल्पलाइन नंबर 9479192029 या दुर्ग पुलिस के फेसबुक टि्वटर इंस्टाग्राम यूट्यूब किसी भी पेज पर अवश्य शिकायत करें। शिकायतों पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

