


सूरजपुर। जिले में एसीबी की टीम ने कार्रवाई की है। जिले के तहसील कार्यालय में बाबू को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबू जमीन के नामांतरण के बदले घूस ले रहा था। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई करते हुए रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल टीम आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार, सूरजपुर जिले के तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू जगेश्वर राजवाड़े ने जमीन के नामांतरण के लिए एक व्यक्ति से काम के बदले रिश्वत की मांग की। उसने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) से की। पीड़ित से मिली शिकायत के बाद एसीबी टीम ने बाबू को रंगे हाथों पकड़ने के लिए योजना बनाई।

पीड़ित रिश्वत की रकम को लेकर तहसील कार्यालय पहुंचा। जैसे ही पीड़ित ने रिश्वत की रकम को आरोपी बाबू के हाथों में सौंपा। वैसे ही एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में बाबू को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है। इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।
