दुर्ग में ११ को तैयार होगी भाजपा की प्रादेशिक रणनीति

Share this

बिखरे कुनबे को एकजुट करने और निराश कार्यकर्ताओं में जोश भरने आएंगे दिग्गज नेता

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

नरेश सोनी

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग। यूं तो प्रदेश में भाजपा की मिशन २०२३ की तैयारियां काफी वक्त से चल रही है, लेकिन हैदराबाद में हालिया हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद अब २०२४ की तैयारियों को भी साथ-साथ आगे बढ़ाना तय किया गया है। इन्हीं तैयारियों की जानकारियां प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों से सांझा करने दिग्गज नेता दुर्ग में बैठेंगे। यह बैठक ११ जुलाई को होने जा रही है। अभी यह तय नहीं है कि बैठक दुर्ग में कहां होगी, लेकिन इसमें प्रदेश भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी व सह प्रभारी नितिन नवीन समेत अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी तय है। प्रादेशिक बैठक के लिए दुर्ग के चयन को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि दुर्ग मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का गृहजिला है।

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के बाद राजधानी लौटे प्रादेशिक नेता ऊर्जा से भरे हुए हैं। अब वैसी ही ऊर्जा प्रदेश भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता के भीतर उडेलने की कोशिश होगी। प्रदेश में सत्ता से विदाई के बाद पार्टी धीरे-धीरे कर अपने एक-एक किले खोती चली गई। ग्राम पंचायतों से लेकर नगर निगमों तक सब कुछ हाथ से निकलता चला गया। जाहिर है कि इन परिस्थितियों में कार्यकर्ताओं के उत्साह में कमी आई। जिन जिलों में पार्टी के एकाधिक दिग्गज हैं, वहां गुटबाजी की भी समस्या रही। इसके चलते भी कार्यकर्ताओं में निराशा गहराती चली गई। अब इन्हीं कार्यकर्ताओं में जोश भरने की तैयारी है। प्रदेश में हालात चाहे जैसे भी हों, किन्तु प्रत्येक कार्यकर्ता के मन में यह भाव बेहद गहरे तक है कि नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। प्रदेश भाजपा के नेता इसी भाव को उकेरने की कोशिश करेंगे।

READ MORE  माथे, हाथ और पीठ के मांस को नोंचा, शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने बचाया; इलाज जारी | Bears attacked the youth and 2 children, The flesh of the forehead, hands and back was scratched; continue treatment

जिला भाजपा के अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के मुताबिक, वैसे तो जिला भाजपा विधानसभा के साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर चुकी है। यह सब कुछ काफी पहले से चल रहा है। लेकिन अब दुर्ग में प्रादेशिक नेताओं की बैठक से कार्यकर्ताओं को ताकत और मार्गदर्शन दोनों मिलेगा। वर्मा कहते हैं,- २०२३ में कांग्रेस सरकार की विदाई तय है। साथ ही यह भी कि २०२४ में एक बार फिर से नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। लेकिन इससे पहले भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की मंशा देश को विश्वगुरू बनाने की है। जिला भाजपा इसके लिए अपने स्तर पर काम कर रही है। ७ जुलाई को गुप्त नवरात्र की अष्टमी है और इसी दिन भाजपा कार्यालय में महामृत्युंजय यज्ञ का आयोजन किया गया है। जिला भाजपाध्यक्ष बताते हैं,- इस आयोजन में सवा लाख शिवलिंग का निर्माण होगा। अभिषेक, पूजन, संगीतमय भजन श्रृंखला एवं यज्ञ को विधिवत् सम्पन्न कराया जाएगा।

शुरू हुई बैठक की तैयारियां

हैदराबाद से लौटने के बाद भाजपा के नेताओं ने प्रादेशिक पदाधिकारियों की बैठक की तैयारियां शुरू कर दी है। फिलहाल दुर्ग जिला भाजपा के पास हालांकि इस बैठक से संबंधित कोई दिशा-निर्देश नहीं आया है। लेकिन बैठक तय होने के बाद जिला संगठन भी सक्रिय हो गया है। दुर्ग में होने जा रही इस बैठक को लेकर कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। इस बैठक में २०२३ के लिए तय किए गए कार्यक्रमों के साथ ही इस पर अब तक हुई कार्यवाही की समीक्षा होगी। खासतौर पर बूथ स्तर पर हुई अब तक की प्रगति का जायजा लिया जाएगा। इसके साथ ही हैदराबाद में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बनी रणनीति और वहां मिले दिशा-निर्देशों से पदाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। बाद में ये पदाधिकारी कार्यकर्ताओं तक राष्ट्रीय नेताओं का संदेश पहुंचाएंगे।

READ MORE  प्लास्टिक का बैट निकालने की कोशिश में फिसला पैर; गहरे पानी में डूबा | 3-year-old child dies after drowning in a pond in Gariaband, foot slips while trying to take out plastic bat
Share this