शिक्षक से रिश्वत लेते बाबू पकड़ाया, एसीबी की कार्रवाई, मेडिकल बिल पास करने मांगे थे 10 हजार

Share this

रायपुर। मेडिकल बिल पास करने के नाम पर शिक्षक से 10 हजार रुपए की घूस मांगने वाले बाबू को एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा है। बाबू को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक,आरोपी स्कूल में शिक्षकों से लगातार घूस ले रहा था। उनके मेडिकल बिल से लेकर अन्य चीजों के लिए वह पैसा लेता था, तभी काम करता था।

एक शिक्षक ने बाबू से तंग आकर एसीबी से शिकायत की थी। अभनपुर पारागांव निवासी चंद्रहास निषाद शासकीय स्कूल चांपाझार चंपारण में शिक्षक हैं। उनके बच्चे की तबियत खराब थी, जिसके इलाज में डेढ़ लाख रुपए खर्च हुए। चंद्रहास ने स्कूल में एक लाख रुपए का मेडिकल बिल लगाया था। इस बिल को पास कराने के लिए बाबू ने 10 हजार रुपए की डिमांड की थी। इस मामले में एसीबी ने बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

Share this
READ MORE  दिल्ली विधानसभा चुनाव, 5 फरवरी को मतदान और 8 को नतीजे