नंदनी पुलिस की बड़ी सफलता: 4 लाख के जेवरात चोरी करने वाले निगरानी बदमाश समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। नंदनी थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 4 लाख के चांदी के जेवरात, दो मोटरसाइकिल और नकबजनी में प्रयुक्त सब्बल जब्त किया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मामला ग्राम मेढेसरा और ग्राम कोड़िया का है, जहां 10 और 16 अगस्त की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़कर जेवरात चोरी कर लिए थे। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच में सीसीटीवी फुटेज और साइबर तकनीक की मदद से आरोपियों का सुराग मिला। पुलिस ने छावनी क्षेत्र के निगरानी बदमाश बादल सोनी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथियों सूरज कोसरे, नितिन झाड़े और धनेश्वर साहू के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की।

पुलिस के अनुसार, आरोपी वारदात से पहले दुकान की रेकी करते थे और सीसीटीवी कैमरे को डिस्कनेक्ट कर शटर तोड़कर अंदर प्रवेश करते थे। सभी आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में ई-साक्ष्य का उपयोग करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल मामले में आगे की जांच नंदनी पुलिस कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

बादल सोनी (32), थाना छावनी

सूरज कोसरे (22), जिला राजनांदगांव

नितिन झाड़े (22), जिला राजनांदगांव

धनेश्वर साहू (28), जिला राजनांदगांव

Share this
READ MORE  हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के दफ्तर पर चला बुलडोजर