महापौर अलका बाघमार ने किया ऋषभ नगर में डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन

Share this

12 लाख में जैन मंदिर से गार्डन तक बनेगी सड़क

दुर्ग। नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज वार्ड 38 ऋषभ नगर में महापौर श्रीमती अलका बाघमार द्वारा 12 लाख रुपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। यह डामरीकरण कार्य ऋषभ नगर जैन मंदिर से ऋषभ नगर गार्डन तक किया जाएगा। क्षेत्रवासियों को लंबे समय से सड़क खराब होने की समस्या से परेशानी थी।
भूमिपूजन कार्यक्रम में लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, एमआईसी सदस्य शेखर चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, नीलेश अग्रवाल, पार्षद रामचंद्र सेन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा, मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा उपस्थित रहे।

ऋषभ नगर क्षेत्र के रहवासियों ने लंबे समय से लंबित डामरीकरण कार्य की मांग पूरी होने पर महापौर अलका बाघमार के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नागरिकों ने क्षेत्र में अन्य आवश्यक विकास कार्यों को लेकर भी महापौर से चर्चा की। महापौर ने आश्वस्त किया कि नगर के समग्र विकास के लिए निगम प्रतिबद्ध है तथा सभी वार्डों में चरणबद्ध रूप से आवश्यक निर्माण एवं विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि डामरीकरण कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कराया जाएगा, ताकि नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।

Share this
READ MORE  भिलाई नगर निगम के न‌ए आयुक्त बजरंग दुबे ने किया पदभार ग्रहण