इजरायल-अमेरिका के हमले में मारे गए खामेनेई, मिसाइल गिरने से ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत

Share this

इंटरनेशनल न्यूज़। इजरायल-अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमले में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत हो गई। ईरानी मीडिया ने पुष्टि की है कि सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई अब नहीं रहे। शनिवार को जब इजरायल-अमेरिका ने ईरान की राजधानी तेहरान पर हमला किया, तब खामेनेई अपने दफ्तर में मौजूद थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

इजरायल-अमेरिका ने जब तेहरान स्थित खामनेई के परिसर पर मिसाइलें गिरानी शुरू की, तब वह अपने आवास में बने हुए ऑफिस में ही बैठे हुए थे। इस हमले में खामनेई के परिवार के सदस्यों की भी जान चली गई है। ईरान सरकार ने इस अपूरणीय क्षति पर 40 दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के साथ ही उनकी बेटी, दामाद और पोती की भी मौत की मौत की खबर है। इजरायल के पीएम नेतन्याहू और अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने देर रात ही दावा किया था कि खामेनेई का खात्‍मा हो चुका है।

घर के ऑफिस में बैठे थे खामनेई

ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई शनिवार सुबह-सुबह अपने घर के ऑफिस में बैठे थे। उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि इजरायल और अमेरिका हमला करने वाले हैं।

इजरायल और अमेरिका को यह पता था कि खामेनेई कहां हैं, इसलिए उनके घर ऑफिस और ईरान के राष्‍ट्रपति भवन के पास मिसाइलों से हमला किया गया। हमले के वक्त खामनेई अपने घर के ऑफिस में बैठे थे, तभी मिसाइल आकर गिरी और पूरा आसमान काला धुआं से भर गया।

READ MORE  शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को 60 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में लुकआउट नोटिस

इस मिसाइल हमले में तेहरान स्थित खामनेई का परिसर पूरी तरह से नष्ट हो गया। इस भयानक हमले के दौरान ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत हो गई।

इजरायल-अमेरिका ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत ईरान की राजधानी तेहरान पर हमला किया और अपना मकसद पूरा कर लिया। इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई के अलावा उनके बेटी और पोती की भी मौत हो गई। तेहरान में मिसाइलों और बमों से किया गया हमला एक सोचा-समझा कदम था, जो सरकारी ऑफिसों में सीनियर अधिकारियों की मौजूदगी पक्का करने के लिए बनाया गया लगता है।

Share this