जिस घर से डोली उठनी थी वहां से उठी अर्थी, युवती की संदिग्ध मौत 

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। जिस घर से 10 दिन बाद बेटी की डोली उठने वाली थी, उस घर अर्थी उठी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी, बेटी अचानक गायब हो गई। अगले दिन संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव जली हुई अवस्था में पास के खेत में मिला है। इस घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चा है। पुलिस भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है कि यह आत्महत्या है या हत्या ? जांच जारी है और सारे रिपोर्ट आने पर ही खुलासा होगा। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

मामला बालोद जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चीचा का है। यहां के निवासी गंगदेव साहू की बेटी लिलेश्वरी साहू (21) की का विवाह भोथली के युवक से तय हुआ था। आमंत्रण पत्र बंट चुके थे, घर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही थी। बुधवार को घर के लोग चावल चुनने का काम कर रहे थे। थोड़ी देर वह भी उनके साथ रही फिर अचानक से गायब हो गई। आसपास ढूंढने पर उसका कहीं पता नहीं चला। अगले दिन गांव के पीछे खेत में उसका जली हुई अवस्था में शव मिला। संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से क‌ई तरह की चर्चा चल रही है। बताया गया कि उसका मोबाइल पास ही पड़ा था जिससे सिमकार्ड गायब था। घटनास्थल को देख कर नहीं लग रहा है कि उसने आत्महत्या की होगी। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ में एक भी साइबर क्राइम एक्सपर्ट नहीं, हाईकोर्ट ने केंद्र को दिया आदेश