गोल्डन गैस एजेंसी से भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त, खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

Share this

० भौतिक सत्यापन में मिली गड़बड़ी

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय, नवा रायपुर से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों तथा पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में पद्मनाभपुर स्थित गोल्डन भारत गैस की निरंतर शिकायतें प्राप्त होने पर खाद्य विभाग के जांच दल द्वारा शुक्रवार को जांच की गई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

खाद्य नियंत्रक से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोल्डन गैस एजेंसी एक भागीदार फर्म है जिसके दो भागीदार मोहन लाल धुव्र एवं अंशुमान मढ़रिया हैं। जांच में भौतिक सत्यापन में स्टाक में अंतर पाये जाने के आधार पर घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किग्रा) खाली 838 नग एवं भरे 48 नग, व्यावसायिक सिलेंडर (19 किग्रा) खाली 63 नग तथा 5 किग्रा सिलेंडर 22 नग (खाली) भागीदार अंशुमान मढ़रिया से जब्त किया गया।

प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जिले में एलपीजी गैस तथा पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे, जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Share this
READ MORE  IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव गिरपुंजे शहीद, TI और SDOP घायल