अमन के लिए दुआओं में उठे हाथ, सर्वधर्म के लोगों ने ईदगाह पहुंचकर दी मुबारकबाद

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

ईद उल फितर की रौनक बिखरी शहर में, मस्जिदों और ईदगाहों में हुई ईद की नमाज

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

भिलाई। ईद उल फितर पर शहर की तमाम मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से रौनक रही। ईद की विशेष  नमाज में हजारों की तादाद में लोग जुटे।  नमाज के बाद मुस्लिम भाईयों को मुबारकबाद देने ईदगाह-मस्जिदों में राजनेताओं से लेकर विभिन्न समाज व जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अफसर पहुंचे। वहीं घरों में भी देर रात तक मुबारकबाद का सिलसिला चलता रहा।

जामा मस्जिद सेक्टर-6 में हाफिज इकबाल अंजुम हैदर की इमामत में हजारों लोगों ने नमाज अदा की। ईदगाह सेक्टर-6 में इस बार नमाजियों की तादाद सबसे ज्यादा रही। ऐसे में ईदगाह के बाजू मैदान में भी लोगों ने नमाज अदा की। कमेटी ने नमाजियों की बढ़ती तादाद को देखते हुए आइंदा साल से और बेहतर इंतजाम करने का भरोसा दिलाया है। ईदुल फितर की नमाज के बाद इमाम हैदर ने खुत्बा पढ़ा। वहीं भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट की ओर से सालाना रिपोर्ट सदर मिर्जा आसिम बेग ने पेश की। इस दौरान ईद की नमाज के बाद दुआएं की गई। जिसमें मुल्क में अमन व सलामती के लिए दुआओं पर हजारों हाथ उठे। ईदगाह सेक्टर-6 में विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक बदरुद्दीन कुरैशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी, टीआई जितेंद्र वर्मा, प्रशांत मिश्रा के अलावा कांग्रेस नेता इरफान खान, ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ दत्ता, बौद्ध समाज से जी डी राऊत, डॉ नागवंशी ,शिवशरण पानतावणे ,तरुण भिवगडे, सागर गजभिये, अतुल घरडे, भिमराव पाटील, आरडी कोरी, विरेंद्र गजभिये और गौतम खोब्रागडे सहित विभिन्न समाज के प्रतिनिधि पहुंचे थे। भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट की ओर से सभी का सेवइयों से मुंह मीठा कराया गया।

READ MORE  राजधानी के तीन स्कूलों को बम से उड़ानें की धमकी, बच्चों को भेजा घर, सुरक्षा अलर्ट

यहां भी हुई ईद की नमाज

जामा मस्जिद सेक्टर-6 के ईदगाह मैदान के अलावा शहर के अन्य ईदगाहों व मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। इनमें ईदगाह फरीद नगर, ईदगाह रिसाली, गौसिया मस्जिद कैम्प-1, अशरफी मस्जिद खुर्सीपार, मदनी मस्जिद जोन 1/2 खुर्सीपार,रजा जामा मस्जिद कैंप 2, शेरे खुदा मस्जिद हाउसिंग बोर्ड ईदगाह मैदान, अशरफी मस्जिद रूआबांधा,मरकजी मस्जिद पावर हाउस कैंप-2, मदनी मस्जिद फरीद नगर, मरकज सुपेला मस्जिद नूर और जामा मस्जिद हुडको सहित जामुल, चरोदा, भिलाई-तीन व कुम्हारी सहित आसपास की मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई।

रमजान की तरह गुजारें बाकी 11 महीने: अमीन

ईद उल फितर के मौके पर मर्कज़ी मस्जिद पावर हाउस कैंप 2 में अवाम से खिताब करते हुए मौलाना सैय्यद फैसल अमीन ने कहा कि माहे रमजान मुबारक मे जिस तरह हम सभी ने अपने आप को गुनाहों से बचने हर कोशिश की इसी तरह बाकी ग्यारह महीने ईमानदारी भलाई और गुनाह से बचते हुए गुजारना है। यहां ईद की नमाज हाफिज क़ासिम बस्तवी ने अदा कराई ओर सूबे छत्तीसगढ़ व मुल्क  हिंदुस्तान के खुशहाली अमन चैन तरक्की की दुआएं की गई। ईद उल फितर पुलिस प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया। दारूल कजा दुर्ग भिलाई शहर काजी मुफ्ती मोहम्मद सोहेल ने दुर्ग जिला सहित सूबे के तमाम लोगों को ईदुल फितर की मुबारकबाद है। इस मौके पर सदर मोहम्मद असलम, नायब सदर इमामुद्दीन पटेल, सेक्रेटरी सैय्यद असलम, नायब सेक्रेटरी मोहम्मद अकरम, खजांची निजामुद्दीन, हाफिज महफूज, युसूफ सिद्दीकी, अशरफ, उबैदुल्ला, हाफिज अहमद,मोनू, अदनान, साहिल, ताहिर, सोहेल, हाफिज आबिद अरशद और ईनाम सहित तमाम लोग मौजूद थे।

READ MORE  कोंडागांव के एनएच 30 पर भीषण सड़क हादसा : स्कूली बस की ट्रक से टक्कर, 2 की मौके पर मौत

 

हजरत हैदर का उर्स कल कब्रिस्तान में

 

जामा मस्जिद दुर्ग के इमाम रहे हजरत अफजलुद्दीन हैदर का उर्स मुबारक 23 मार्च सोमवार को सुबह कब्रिस्तान हैदरगंज में मनाया जाएगा। चांद की तारीख के मुताबिक 3 शव्वाल को होने वाले इस उर्स में हजरत हैदर के चाहने वाले बड़ी तादाद में इकट्ठा होंगे। यहां सुबह 7 बजे से कुरआन ख्वानी के साथ आयोजन शुरू होगा। उर्स में फातिहा ख्वानी होगी और हजरत हैदर की हालाते-जिंदगी पर आलिमे दीन रोशनी डालेंगे। हजरत हैदर के बेटे और जामा मस्जिद सेक्टर-6 के साबिक इमाम हाफिज अजमलुद्दीन हैदर का साल 2024 में इंतकाल हुआ और यहां उन्हें भी याद किया जाएगा। मरहूम हाफिज हैदर के बेटे असदुद्दीन हैदर और जामा मस्जिद सेक्टर-6 के इमाम इकबाल अंजुम हैदर ने तमाम लोगों से उर्स में शिरकत की अपील की है।

Share this