तेज रफ्तार स्कार्पियो ने 4 महिलाओं को कुचला, गुस्साई भीड़ ने चालक को पीट-पीटकर कर मार डाला

Share this

बिलासपुर। बिलासपुर से अंबिकापुर जाने वाले नेशनल हाईवे पर रविवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। मणिपुर क्षेत्र के भिट्ठीकला गांव के पास सड़क किनारे पैदल जा रही महिलाओं को एक तेज रफ्तार Mahindra Scorpio ने कुचल दिया। इस हादसे में 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

बताया जा रहा है कि गांव में साप्ताहिक बाजार लगा था और महिलाएं सब्जी खरीदकर पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान बेकाबू स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी और आगे जाकर एक ट्रेलर से टकरा गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने भागने की कोशिश कर रहे चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चालक की भी मौत हो गई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह घटना न केवल सड़क सुरक्षा पर सवाल उठाती है, बल्कि भीड़ द्वारा की गई हिंसा जैसी गंभीर समस्या की ओर भी इशारा करती है।

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, अगले 3 दिन भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट