भिलाई में हॉस्पिटल से 5 लाख की वसूली का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Share this

भिलाई। दुर्ग पुलिस के छावनी थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग और अस्पताल प्रबंधन से अवैध वसूली के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, एस.बी.एस. हॉस्पिटल के मैनेजर निर्मल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गुरूमीत सिंह वाधवा द्वारा हॉस्पिटल प्रबंधन को ब्लैकमेल कर 5 लाख रुपये की मांग की जा रही थी और भय पैदा कर दबाव बनाया जा रहा था।

शिकायत के परीक्षण में मामला प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर छत्तीसगढ़ चिकित्सा सेवा संस्थान संरक्षण अधिनियम 2010 की धारा 3 और बीएनएस की धारा 308 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने गवाहों के बयान दर्ज किए, जिन्होंने आरोपों की पुष्टि की। साथ ही घटना से जुड़े 13 मोबाइल फोटोग्राफ और अन्य दस्तावेजी साक्ष्य भी जुटाए गए। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद 24 अप्रैल को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी गुरूमीत सिंह वाधवा को उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

आरोपी का नाम :

1. गुरूमीत सिंह वाधवा, उम्र लगभग 55 वर्ष, निवासी सुंदर नगर, भिलाई।

Share this
READ MORE  विश्व रंगमंच दिवस पर विश्वविद्यालय में महारथी एवं नींद क्यों रात भर नहीं आती नाटक का मंचन