
दुर्ग29 मिनट पहले

- कॉपी लिंक

दुर्ग ट्रैफिक पुलिस
दुर्ग जिले में महानगर की तर्ज पर एक से अधिक ट्रैफिक थानों की व्यवस्था की जा रही है। गृह विभाग छत्तीसगढ़ शासन ने यहां 4 अलग-अलग थाने खोलने के आदेश दिया है। आदेश के मुताबिक अब दुर्ग जिले में दुर्ग, सुपेला, भिलाई नगर और पुरानी भिलाई में ट्रैफिक थाने बनाए जाएंगे। दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि गृह विभाग के आदेश पर जल्द से जल्द अमल किया जाएगा। सभी थानों में ट्रैफिक टीआई और उनकी टीम अलग-अलग होगी। इन सभी थानों को अलग-अलग सीमा में बांटा गया है। इससे जिले में ट्रैफिक को लेकर काफी सुधार आएगा। दुर्ग एसी ने बताया कि अब तक सड़क दुर्घटना में घायल होने या मौत होने के मामले संबंधित थाने में दर्ज होते थे। अब यह सभी केस सीधे ट्रैफिक थानों में दर्ज कराए जा सकेंगे। ट्रैफिक पुलिस ही इन मामलों की जांच करेगी। इससे ट्रैफिक पुलिस आम लोगों का सीधा संवाद भी हो सकेगा। अप तक इन सभी मामलों की कायमी से लेकर जांच तक का जिम्मा थानों की पुलिस के पास था।


गृह विभाग से जारी किया गया आदेश
आदेश में क्षेत्र बंटवारा भी किया गया
गृह विभाग से जो आदेश जारी किया गया है उसमें बनाए जाने वाले ट्रैफिक थानों के साथ ही उनके क्षेत्रों का भी बंटवारा कर दिया गया है। आदेश के मुताबिक दुर्ग ट्रैफिक थाना क्षेत्र में दुर्ग, मोहन नगर, पुलगांव, धमधा, बोरी और अंडा थाना क्षेत्र आएगा। इसी तरह आकाश गंगा सुपेला ट्रैफिक थाना क्षेत्र में सुपेला, वैशाली नगर, जामुल, खुर्सीपार और छावनी थाना क्षेत्र आएंगे। यातायात थाना भिलाई नगर में भिलाई नगर, भट्ठी, नेवई, पाटन, रानीतराई, उतई और जामगांव आर थाना आएंगे। इसी तरह यातायात थाना पुराई भिलाई के अंतर्गत पुरानी भिलाई, कुम्हारी, अम्लेश्वर और नंदनी थाना क्षेत्र आएंगे।
