स्कूल में बच्चों ने जलेबी, कंचा दौड़ में आनंद उठाया | Children enjoyed in Jalebi, Kancha race in school

Share this

पटना19 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

सरदार वल्लभ भाई पटेल हाई स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता हुआ। स्कूल के बच्चों ने जलेबी दौड़, कंचा दौड़, रंगोली, मेंहदी, प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि गीता शुक्ला ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल जरूरी है जिससे बच्चों का बौद्धिक विकास होता है। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को प्रतिक चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शाला समिति के प्रमुख चंद्र शेखर अवस्थी ने किया। अतिथियों का आभार निशा अवस्थी ने किया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

कंचा दौड़ में अक्ष, नारायण साहू, रितिका, संदीप, अंकिता, महिमा, जलेबी दौड़ में शांतनू, नीखिल, आस्था, सावित्री, संदीप, शगुन, मेंहदी में स्नेहा, अंजली, विनीता, रंगोली में माही, शगुन, प्रियांशु रहे। अतिथियों ने सभी को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में प्रमिला शर्मा, सरपंच गायत्री सिंह, वंदना शर्मा, नीलम पाण्डेय, सविता सोलंकी शामिल रहे।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  गुस्साए ग्रामीणों ने 4 घंटे तक NH-49 किया जाम, प्रशासन की समझाइश के बाद खोला गया | Angry villagers blocked NH-49 for 4 hours, opened after administration's advice