
बिश्रामपुर20 घंटे पहले

- कॉपी लिंक
बिश्रामपुर कुंजनगर स्टेशनपारा मोहल्ले में 26 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजित संगीतमय भागवत कथा के लिए गुरुवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया है। गायत्री मंदिर स्थित छठ तालाब से कलश में जल लेकर श्रद्धालु नगर भ्रमण करते हुए वापस कथा स्थल पहुचेंगे।

शुक्रवार 27 जनवरी से भागवत कथा का शुभारंभ होगा। श्रीधाम वृंदावन के कथावाचक बृजदास शास्त्री महाराज के मुखारविंद से पूरे आठ दिनों तक नगरवासी कथा श्रवण का लाभ प्राप्त करेंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर कथा श्रोता घुरपति साहू, कौशल्या साहू व उनका परिवार जुटा है।
खबरें और भी हैं…
