Big News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सड़क हादसे का शिकार, झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती, 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

० बागेश्वर धाम से लौटते समय हुई दुर्घटना

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

झांसी। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाइवे पर सड़क हादसे का शिकार हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उन्हें कमर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

 

जानकारी के मुताबिक, किरण देव परिवार के साथ बागेश्वर धाम में दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान झांसी-ललितपुर हाइवे पर सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

 

हादसे के समय वाहन में किरण देव के साथ उनकी सुरक्षा में तैनात पीएसओ भी मौजूद थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरी कार में थे। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

सूत्रों के अनुसार, हादसे में किरण देव को गंभीर चोट नहीं आई है। चिकित्सकों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। वहीं पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में प्रशासन या भारतीय जनता पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Share this
READ MORE  दुर्ग बस से 12 किलो गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार