छावनी थाना कैम्पस में लगी आग से जब्ती के वाहन स्वाहा

Share this

दुर्ग न्यूज, 1 फरवरी। छावनी थाना परिसर में पीछे की तरफ रखे गए जब्त वाहनों में कुछ देर पहले अचानक आग लग गई। आगजनी के कारण जब्त वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही मौके पर फायर टेंडर पहुंच गए हैं और कडी़ मशक्कत बाद आग बुझ पाई है।

छावनी टीआई नवी मोनिका पाण्डेय ने बताया कि थाने के पीछे जब्त वाहनों को रखा गया है, आज दोपहर बाद इसमें अचानक आग लग गई। आग फैलती देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आग पर काबू पा लिया गया है, आग लगने का कारण अज्ञात है। जहां पर जब्त वाहन रखे गए हैं वहां इलेक्ट्रिक पोल भी लगा है। संभवत: शार्ट सर्किट बिजली से आग लगी हो, जांच की जा रही है।

Share this
READ MORE  संत कभी भगवान नहीं हो सकते, संत प्रणम्य हैं, संतों पर उंगली उठाने का अधिकार किसी को नहीं-देवी चित्रलेखा