मोरबी पुल हादसे के आरोपी ओरेवा ग्रुप के एमडी ने अंततः कोर्ट में किया सरेंडर

Share this

मोरबी (दुर्ग न्यूज) 1 फरवरी। गुजरात के मोरबी पुल हादसे में आरोपी ओरेवा ग्रुप के प्रबंध निदेशक जयसुख पटेल ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। इससे पहले सीजेएम कोर्ट ने जयसुख पटेल के खिलाफ वॉरंट जारी किया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए जयसुख पटेल ने मोरबी की सत्र अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। 2022 के मोरबी सस्पेंशन ब्रिज ढहने के मामले में 1,262 पन्नों की चार्जशीट दायर की गई। इस घटना में 134 लोगों की जान चली गई थी।
चार्जशीट में आरोपी के तौर पर ओरेवा ग्रुप के जयसुख पटेल का नाम शामिल है। पिछले साल 30 अक्टूबर को मोरबी में मच्छु नदी पर बना पुल गिरने से 134 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद गुजरात पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसमें ओरेवा ग्रुप के चार कर्मचारी शामिल थे। इनमें कंपनी के दो मैनेजर और दो टिकट क्लर्क हैं। जयसुख पटेल ने विगत 20 जनवरी को मोरबी की सेशन कोर्ट में याचिका दायर कर अग्रिम जमानत की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया था।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  हैदराबाद में भारी बारिश: दीवार गिरने से 4 साल के मासूम समेत 7 लोगों की मौत