
दुर्ग न्यूज, 2 फरवरी। मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महिला के घर घुस कर आरोपी ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी का नाम सन्नी थापा ( 29) पिता मोहन थापा अटल आवास उरला बताया है। महिला संबंधित गंभीर अपराध होने से मोहन नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उरला से गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध भादवि की धारा 456 व 354 के अंतर्गत अपराध दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। घटना में पीडिता थाना में उपस्थित होकर जुबानी रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि एक फरवरी को रात्रि में आरोपी सन्नी थापा ने छेड़छाड़ की थी।

