BREAKING NEWS – सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी ही बने रहेंगे, पदोन्नति आदेश स्थगित

Share this

दुर्ग न्यूज, 4 फरवरी। करीब महीने भर पहले सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी से पदोन्नत होकर विकास खंड शिक्षा अधिकारी और सहायक संचालक बने लोगों की पदोन्नति स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में शुक्रवार को स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है।
शिक्षा विभाग ने विगत 30 दिसंबर 22 को एक आदेश जारी कर 44 सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारियों को विकास खंड शिक्षा अधिकारी और सहायक संचालक पर पदोन्नति का आदेश जारी किया था। इसके बाद संबंधित एबीईओ ने आदेश के पालन में नए पदस्थापना स्थान पर बीईओ का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसके करीब महीने भर बाद ही शुक्रवार को नया आदेश जारी कर उनकी पदोन्नति स्थगित कर दी गई है। आदेश अनुसार ये अधिकारी अब उसी संस्था में एबीईओ की हैसियत से काम करते रहेंगे। इस संबंध में बताया गया है कि हाईकोर्ट में पदोन्नति को लेकर एक प्रकरण लंबित है और उसमें अंतरिम आदेश जारी हुआ है। इस मामले की जानकारी विभाग को नहीं थी। फलस्वरूप शासन ने पदोन्नति आदेश स्थगित कर दिया है। अब पदोन्नति संबंधी निर्णय कोर्ट से अंतिम आदेश आने के पश्चात ही लिया जाएगा।

Share this
READ MORE  भिलाई-3 के देवबलोदा में गैंगवार, आदतन अपराधी ब्रुसली की हत्या, अवैध कारोबार में धाक कायम रखने की लड़ाई