कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा में सीएम कृषि सलाहकार का भ्रमण

Share this

दुर्ग न्यूज, 25 मार्च। दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग में मुख्यमंत्री के योजना, नीति, कृषि एवं ग्रामीण विकास सलाहकार प्रदीप शर्मा एवं उनकी टीम ने विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के अंतर्गत स्थापित बकरी, डेयरी, सुकर, मुर्गी पालन, लघु प्राणी गृह, चारा उत्पादन इकाई, 1 सीजीआर. एण्ड वी.रेजिमेंट एनसीसी., अंजोरा में घुड़सवारी आदि का भ्रमण एवं अवलोकन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.(कर्नल)एनपी दक्षिणकर, कुलसचिव, निदेशकगण, अधिष्ठाता, प्राध्यापकगण, विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर कुलपति ने उन्हें विश्वविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न इकाईयों में संचालित शैक्षणिक, अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त ब्यौरा प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री के कृषि एवं ग्रामीण विकास सलाहकार शर्मा ने उपस्थित प्राध्यापकों, वैज्ञानिकों से विश्वविद्यालय द्वारा अंगीकृत गांव एवं गौठान के बारे में चर्चा कर कहा कि छोटी-छोटी विभिन्न योजनाएं तैयार कर विश्वविद्यालय शासन को प्रस्तुत करे। परियोजनाएं ऐसी हो जिसका सामाजिक महत्व हो। शासन हर स्तर पर विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने में तत्परता से सहयोग करेगा। शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरुवा, घुरुवा, बारी योजना अंतर्गत गोबर, गोमूत्र तथा दूध से बनने वाले उत्पाद पर समय-समय पर पशुपालकों एवं डेयरी व्यवसायियों को तकनीकी एवं व्यवहारिक ज्ञान से प्रशिक्षित कर शासन द्वारा उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं से अवगत कराया जाए ताकि उनके आय में वृद्धि हो सके।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  परिवर्तन यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाया उत्साह, यात्रा का दुर्ग शहर भर में जगह जगह भव्य स्वागत