एसपी राजेश कुकरेजा भिलाई, प्रखर पांडेय एसीबी, आशुतोष सिंह बिलाईगढ़.…..चार IPS अफसरों का तबादला

Share this

दुर्ग न्यूज, 8 फरवरी। राज्य सरकार ने चार IPS अधिकारियों का तबादला किया है। कुछ समय पहले एसीबी मुख्यालय पदस्थ की गई पारूल माथुर को सरकार ने हटा दिया है। उनकी जगह प्रखर पाण्डेय को उप पुलिस महानिरीक्षक एसीबी बनाया गया है। पारूल माथुर को उप पुलिस महानिरीक्षक छसबल सरगुजा रेंज बनाया गया है। वहीं आशुतोष सिंह को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के नए एसपी की कमान सौंपी गई है। राजेश कुकरेजा को एसपी सारंगढ़ बिलाईगढ़ से सेनानी प्रथम वाहिनी छसबल बटालियन भिलाई बनाया गया है।

Share this
READ MORE  मतदान के काम में बेहतरीन काम करने वाले अफसरों व कर्मियों को किया सम्मानित | Officers and workers who did excellent work in poll work were honored