रायपुर में रितेश देशमुख, सोनू सूद, बाबी देओल, मनोज तिवारी सहित डेढ़ सौ सेलिब्रिटी खेलेंगे मैच

Share this

18-19 फरवरी को CCL, CM होंगे मुख्य अतिथि
दुर्ग न्यूज, 9 फरवरी। रायपुर में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के मैच खेले जाने हैं। इसका आयोजन 18 और 19 फरवरी को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होना है। इस मैच में हिंदी सिनेमा के आलावा सात क्षेत्रीय फिल्म उद्योग के सितारे ग्राउंड पर मैच खेलेंगे।
आपको बता दें कि सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग के फाउंडर और डायरेक्टर श्रीनिवासन ने कल रात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की और मुख्यमंत्री को 18 और 19 फरवरी को रायपुर में आयोजित सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया। श्रीनिवासन के साथ आए आनंद बिहारी यादव ने बताया कि सीसीएल में लगभग 150 फिल्मी कलाकार भाग लेंगे। इनके बीच बनी टीम के मध्य ही मुकाबला होगा। इस लीग में सोनू सूद, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, वेंकटेश, किच्चा सुदीप, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव, सोहेल खान जैसे फिल्म कलाकार शामिल होने रायपुर आएंगे। सीसीएल का यह आयोजन पहले हैदराबाद और बेंगलुरु में प्रस्तावित था। बाद में 18 फरवरी के दो मैच रायपुर में कराने की योजना बनी। 19 फरवरी के दो मैच लखनऊ में कराया जाना था। उसे अब रायपुर में ही कराने की बात कही जा रही है। सीसीएल की वेबसाइट पर 19 फरवरी का शेड्यूल लखनऊ में ही दिखा रहा है। 18 फरवरी को बंगाल टाइगर्स बनाम कर्नाटका बुल्डोजर्स दोपहर 2:30 से 6:30 तक, चेन्नई रायल्स बनाम मुंबई हिरोज शाम 7 से रात 11 बजे तक, 19 फरवरी को केरला स्ट्राइकर बनाम तेलुगु वॉरियर्स दोपहर 2:30 से शाम 6:30 बजे तक, पंजाब दे शेर बनाम भोजपुरी दबंग शाम 7 से रात 11 बजे तक होगा।
गौरतलब हो कि कुंचाको बबन केरला स्ट्राइकर टीम के कप्तान, किच्चा सुदीप कर्नाटका बुल्डोजर्स, सोनू सूद पंजाब दे शेर के कप्तान, मनोज तिवारी भोजपुरी दबंग, अखिल अक्किनेनी तेलुगु वॉरियर्स, रितेश देशमुख मुंबई हिरोज, तिश सेनगाना बंगाल टाइगर्स, जिशू सेनगुप्ता बंगाल टाइगर्स-II, आर्या चेन्नई रायल्स के कप्तान हैं।
विदित हो कि सीसीएल में भारतीय सिनेमा के 8 प्रमुख क्षेत्रीय फिल्म उद्योगों के फिल्म अभिनेताओं की टीमें शामिल हैं। सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग 2011 में शुरू हुई थी। सीसीएल टीमें अपने घरेलू मैचों के लिए विभिन्न शहरों के स्टेडियम का उपयोग करती हैं। कोविड की वजह से सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (CCL) का 2021 वाला सीजन टाल दिया गया था। जनवरी में छत्तीसगढ़ पहली बार अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट मैच के रोमांच का गवाह बना है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  रंगोली व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर | Participants showed their skills in Rangoli and fancy dress competition