दुर्ग के 35 वार्डों में कल नहीं खुलेगा नल इन मोहल्लों में नहीं आएगा पानी

Share this

 

दुर्ग न्यूज, 9 फरवरी। दुर्ग शहर के 35 वार्डों में कल 10 फरवरी को नल से पानी नहीं आएगा। शंकर नगर पुरानी पानी टंकी की राइजिंग पाईप लाईन में इंटर कनेक्शन का कार्य होने से शटडाऊन रहेगा। जिससे निम्न क्षेत्रों में जल आपूर्ति नहीं होगी।

दुर्ग निगम जल विभाग के अनुसार शंकर नगर दुर्ग में पुरानी पानी टंकी की राइजिंग पाईप लाईन में इंटर कनेक्शन का कार्य 10 फरवरी को किया जाएगा। शट डाउन लिये जाने के कारण निम्न क्षेत्रों में कल द्वितीय पाली में जल आपूर्ति प्रभावित रहेगा। मांग अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में टैकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जाएगी । प्रभावित क्षेत्र वार्ड 17 से 23, वार्ड 8 से 13, वार्ड 5 मरारपारा, वार्ड 42 से 46, वार्ड 30 से 39 वार्ड से 24 से 29 तक जलप्रदाय व्यवस्था प्रभावित रहेगी। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा है कि जल संकट की स्थिति नहीं आने दी जाएगी। नल खुलने पर आवश्यकता अनुसार जल संग्रहण कर लें। इसके बाद भी मांग अनुसार टैंकर से जल आपूर्ति की जाएगी।

Share this
READ MORE  एक्सपायर लायसेंस पर चल रहा था शहर का भिलाई और सिन्हा नर्सिंग होम