इंटरनेशनल मास्टर ओपन गेम्स में दुर्ग ट्रैफिक टीआई ने जीता 2 गोल्ड और 1 कांस्य पदक

Share this

दुर्ग न्यूज, 9 फरवरी। दुर्ग यातायात विभाग में पदस्थ टीआई संग्राम सिंह ने थाईलैंड में आयोजित इंटरनेशनल मास्टर ओपन गेम्स में दो गोल्ड और एक कांस्य पदक जीता है। टीआई को गोल्ड मैडल 2 सौ मीटर और रिले रेस में मिला है वहीं 4 सौ मीटर दौड़ में उन्होंने कांस्य पदक जीता है। इस प्रतियोगिता में संग्राम सिंह एमपी और छत्तीसगढ़ से एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने ने यह उपलब्धि हासिल की है। वे इसके पहले नासिक में आयोजित नेशनल गेम्स में गोल्ड मैडल विजेता रहे हैं। अब एशिया की टीम के साथ टीआई संग्राम बैंकॉक में आयोजित गेम्स में शामिल होने के लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि टीआई थाईलैंड में प्रतियोगिता ओपन गेम्स की कैटेगरी में है। 2 से 12 फरवरी के बीच अलग अलग कैटेगरी में गेम्स का आयोजन होना है। ऐथेलीट कैटेगरी के सभी आयोजन 7 फरवरी को समाप्त हो गए हैं। आयोजन में वो पेन इंडिया मास्टर गेम्स फेडरेशन की तरफ से शामिल होने गए थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  शराब के नशे में बहू को अकेली पाकर कमरे में घुसा जेठ, गला दबाकर की हत्या | Finding the daughter-in-law alone in a drunken state, the brother-in-law entered the room, strangulated her to death