चरोदा में कोयला लदी मालगाड़ी की रैक में‌ लगी आग, अग्निशमन टीम की तत्परता से टला बडा़ नुकसान

Share this

दुर्ग न्यूज, 9 फरवरी। भिलाई तीन क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे यार्ड चरोदा में खडे़ कोयले से लदी बोगी में आज दोपहर को अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही तत्काल स्थल पर पहुंचकर अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग के कर्मचारियों ने बोगी में लगी आग को बुझाया।
अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज दोपहर 12‌ बजे के करीब रेलवे यार्ड चरोदा में कोयले से लदी मालगाड़ी खड़ी हुई थी, जिसमें आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। तत्काल अग्निशमन कर्मी घटनास्थल पहुंचे और आग की लपटों पर पानी की बौछार की और आग को काबू किया। इस दौरान जिला अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र कुमार सिंह, फायर कर्मी‌ धन्नु राम यादव, संतोष मठरीया, रामनाथ कुर्रे, मोहन राव, नरोत्तम टंडन, गनेश टीम में‌ मौजूद रहे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  सीएसपी प्रभात ने दो बडे़ सटोरियों के अड्डे किए ध्वस्त, लंबे समय से कैम्प क्षेत्र में चल रहा था यह अवैध कारोबार