तेल टैंकर की सफाई, 7 कर्मियों की मौत

Share this

काकीनाडा। आंध्रप्रदेश के काकीनाडा जिले में एक कंपनी में काम करने वाले सात कर्मचारियों की मौत हो गई। ये सभी लोग फैक्ट्री में ही लगे तेल टैंकर की सफाई के लिए उसके भीतर उतरे थे। सफाई के दौरान ही सातों ने दम तोड़ दिया। माना जा रहा है कि सातों कर्मचारियों की मौत दम घुटने से हुई है। हालांकि, अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पेद्दापुरम मंडल के जी रागमपेट में स्थित अंबाटी सुबन्ना ऑइल कंपनी में इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए। बताया जा रहा है कि नई ऑइल फैक्ट्री की टैंक की सफाई के लिए एक के बाद एक 7 लोगों को उसके अंदर उतारा गया था, सभी कर्मचारियों की मौत हो गई। घटना के संबंध में पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। अभी तक यह भी पता नहीं चल पाया है कि टैंकर में कैसा तेल भरा गया था। क्या गैस की वजह से कर्मचारियों का दम घुट गया या फिर कोई और वजह है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  नांदेड़ में आयकर विभाग का छापा, 170 करोड़ की संपत्ति जब्त महाराष्ट्र IT Raid: 26 कारों का बेड़ा, 8 किलो सोना, 14 करोड़ कैश और 72 घंटे…