
🛑 जामुल पुलिस ने पकड़ा
दुर्ग न्यूज, 11 फरवरी। वर्ष 2019 में 26 मई की अलसुबह 5:30 बजे जामुल थाना क्षेत्र फौजी नगर गंगा इंजीनियरिंग के सामने स्थित पुलिया के नीचे नाला में एक अज्ञात महिला की लाश मिली थी। जिसकी उम्र करीबन 25-30 वर्ष थी। कोई अज्ञात आरोपी द्वारा हत्या कर कम्बल में लपेट कर नाला के नीचे साक्ष्य छुपाने की नियत से फेक दिया गया था। थे। थाना जामुल में धारा 302, 201 का अपराध पंजीबद्ध कर विवचना में लिया गया। विवेचना दौरान घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षक करने व आसपास के लोगों से पूछताछ पर पता चला कि उक्त शब मृतका रजनी देवांगन, जो शारदा पारा कैम्प-2 छावनी का है।
विवेचना दौरान प्रकरण में मामले के सह अभियुक्त सूरज देवांगन को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था जो कि जिला जेल में निरूद्ध है जबकि मुख्य आरोपी मृतका का पति लोकेश्वर उर्फ लोकश देवांगन फरार था।
एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा अविलंब गिरफ्तारी का निर्देश प्राप्त होने पर मामले में फरार आरोपी की सरगर्मी से पता तलाश की जा रही थी। मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि मामले का मुख्य आरोपी लोकेश्वर उर्फ लोकश देवांगन केम्प-2 शारदा पारा तालाब के पास देखा गया है जो अपने घर जाने के फिराक में है। तत्काल जामुल थाना प्रभारी निरीक्षक याकुब मेमन द्वारा टीम समेत घेराबंदी कर आरोपी लोकेश्वर उर्फ लोकेश देवांगन को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किया एवं उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का चाकू तथा लोहे का वजनी पाईप बरामद किया गया।

