बेटी के लव मैरिज से नाराज़ पिता ने पूरे परिवार पर चलाया तलवार

Share this

बेटी के लव मैरिज से नाराज़ पिता ने पूरे परिवार पर चलाया तलवा

एक बेटी की मौके पर ही मौत

पत्नी व दो बेटियां गंभीर

दुर्ग न्यूज 11 फरवरी । करीब दो साल पहले बड़ी बेटी ने लव मैरिज कर ली और अपने ससुराल चली गई। इस घटना से पिता काफी आहत था। इधर मां बीमार रहने लगी। बीते दिनों ड्राइवर पिता बाहर गया तो छोटी बहनों ने दीदी-जीजा को घर बुला लिया। पिता ने लौटने पर नाराज़गी ज़ाहिर नहीं की। उसने पूरे परिवार को 10 फरवरी की रात को चिकन की दावत दी। उसके बाद देर रात घर में रखे तलवार से परिवार के लोगों पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आस-पडोस के लोग आ गए। यह घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र की है। इस घटना में मंझली बेटी ज्योति की मौत हो गई । जबकि तीन घायलों का इलाज शंकराचार्य अस्पताल में चल रहा है। तीनों की हालत गंभीर बताई गई है। इधर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में पत्रकारों को विस्तृत जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि खुर्सीपार पुलिस को सुबह 4 बजे सूचना मिली कि केएलसी खुर्सीपार के एक व्यक्ति ने परिवार में पत्नी और तीन बेटियों पर तलवार से प्राणघातक हमला किया है। थाने में तैनात ड्यूटी अफसर, पेट्रोलिंग पार्टी तथा 112 प्रातः 4.20 बजे घटनास्थल पहुंच गए। उस समय मार्ग में अमरदेव राय भागते हुये दिखा। जिसे पुलिस वाहन में बैठाकर घटनास्थल लाए। मोहल्लेवासियों ने बताया कि अमरदेव ने ही अपनी बेटियों तथा पत्नी पर तलवार से हमला किया है‌। मौके पर 1. देवती राय (पत्नी) 2. वंदना (बड़ी बेटी ) 3. ज्योति (मंझली बेटी) 4. प्रीति (छोटी बेटी ) गंभीर हालत में होने से तत्काल 112 तथा पेट्रोलिंग वाहन से चारों को शासकीय अस्पताल सुपेला लाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा ज्योति राय को मृत घोषित किया गया तथा अन्य घायलों की गंभीर स्थिति होने से जिला अस्पताल दुर्ग रिफर किया गया। जिला अस्पताल दुर्ग में प्राथमिक उपचार कर सभी घायलों की स्थिति गंभीर होने से शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी रिफर कर भर्ती किया गया है।

READ MORE  पहले दिन बेरोज़गारी भत्ता के लिए 298 युवाओं ने किया रजिस्ट्रेशन, अब च्वाइस सेंटर में 40 रूपये दे कर सकेंगे आनलाईन आवेदन
Share this