मोर मकान मोर चिन्हारी के आवासों में अवैध कब्जा, कब्जा हटा लें अन्यथा निगम करेगी कार्रवाई

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज 11 फरवरी। नगर निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत आम्रपाली हाउसिंग बोर्ड, रजत बिल्डर्स शांति नगर कोहका, स्वप्निल बिल्डर्स कुरूद के निर्मित आवासों में विभिन्न योजना स्थल, केनाल रोड तथा अन्य विकास कार्यों से प्रभावित परिवारों को आवास आबंटित किया गया है। उन्हे आबंटित आवासों में कुछ लोग अवैध रूप से निवास कर रहे हैं। इन आवासों में अवैध रूप से निवासरत परिवारों को पूर्व में आवास रिक्त करने सूचना जारी किया गया, किंतु उनके द्वारा आवास खाली नहीं किया गया है। सभी अवैध कब्जाधारियों को अवैध कब्जा रिक्त कर लेने कहा गया है अन्यथा निगम एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त दल द्वारा आवासों को रिक्त कराने की कार्यवाही की जाएगी। इसकी संपूर्ण जवाबदारी अवैध कब्जाधारियों की होगी। योजना शाखा के प्रभारी अधिकारी विद्याधर देवांगन ने बताया कि नगर निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के मोर मकान मोर चिन्हारी घटक अंतर्गत शासन से स्वीकृत परियोजना 444 यूनिट एएचपी आवास का निर्माण किया गया है। कुछ लोगों द्वारा निर्मित आवासों में अवैध रूप से निवास किया जा रहा है, इसे लेकर निगम प्रशासन अब सख्ती से कार्रवाई करेगी और अवैध कब्जा को खुद से नहीं हटाने पर निगम एवं पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध कब्जा को रिक्त कराने का काम किया जाएगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  सेमरिया के बांधा तालाब में लगे बिजली पोल से ग्रामवासी चिंतित, बिजली विभाग नहीं लौटा रहा अस्थाई कनेक्शन की सुरक्षा निधि, जनदर्शन में आज 185 आवेदन प्राप्त